बड़ी खबर: बहन ने पढ़ाई के लिए डाँटा तो नाबालिग छात्रा ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम

हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गंभीर हालत में छात्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार […]

हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गंभीर हालत में छात्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

पढ़ाई को लेकर बहन ने डांटा था

जानकारी के अनुसार, छात्रा कक्षा 11 में पढ़ती थी। वह पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी और अपनी मां के साथ रहती थी। छात्रा के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात बड़ी बहन ने छात्रा को पढ़ाई को लेकर डांटा था। इसके बाद छात्रा घर से बाहर चली गई। कुछ देर बाद उसके फ्लाईओवर से गिरने की सूचना मिली।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल छात्रा को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के अनुसार,फ्लाईओवर से गिरने के बाद 17 वर्षीय छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड उच्च न्यायालय को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को आज सुभाष उपाध्याय के रूप में सातवां स्थायी न्यायाधीश मिल गया है। महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने इसे न्याय...

क्राइम: होमगार्ड की गर्दन पर किया धारदार हथियार से वार; बचाव में कटा अंगूठा

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरिलोक तिराहे पर कार में टक्कर मारने के बाद भाग रहे एक युवक ने पीछा कर रहे होमगार्ड पर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts