हादसा : देहरादून में ट्रक ने पुलिस बस को मारी टक्कर, बस और ट्रक पलटे; 8 लोग घायल

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला और आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसाहो गया। सहारनपुर की ओर से आ रहे सीमेंट से लदे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर IRB प्रथम बटालियन की बस को पीछे से जोरदार टक्करमार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की बस और […]

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला और आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसाहो गया। सहारनपुर की ओर से आ रहे सीमेंट से लदे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर IRB प्रथम बटालियन की बस को पीछे से जोरदार टक्करमार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की बस और ट्रक दोनों सड़क पर पलट गए।

हादसे में 5 IRB पुलिसकर्मियों समेत 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो मोटरसाइकिल सवार और ट्रक चालक भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सीमेंट से लदे ट्रक ने IRB बस को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, हादसा 6 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे हुआ। सहारनपुर की ओर से आ रहा सीमेंट से लदा 12 टायर ट्रक (UK07 CD 8492) आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास अनियंत्रित हो गया।

इसके बाद ट्रक ने IRB प्रथम बटालियन की बस को पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण पुलिस की बस सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में कुल 8 जवान सवार बताए गए हैं।

5 पुलिसकर्मी समेत 8 लोग घायल

हादसे में 5 IRB जवान, दो मोटरसाइकिल सवार और ट्रक चालक घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

ट्रक ने बाइक को भी मारी टक्कर

बताया गया कि अनियंत्रित ट्रक ने IRB बस को टक्कर मारने के साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसे

पटेलनगर थाना क्षेत्र का मोहब्बेवाला और आशारोड़ी इलाका सड़क हादसों को लेकर लगातार चर्चा में रहा है। मंगलवार सुबह हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: फर्जी प्रमाणपत्र से बने शिक्षक! तीन सहायक अध्यापक बर्खास्त, पुलिस में तहरीर

अल्मोड़ा: शिक्षा विभाग ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए तीन सहायक अध्यापकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से...

जॉब अपडेट: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका ,कई पदों पर भर्ती, ₹56,900 तक वेतन

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts