क्राइम: देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी। बुजुर्ग दंपति समेत घरेलू सहायिका की हत्या

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णु लोक कॉलोनी में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। घर में घुसे एक युवक ने बुजुर्ग दंपति और उनकी घरेलू सहायिका पर कथित तौर पर पेचकस से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां […]

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णु लोक कॉलोनी में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। घर में घुसे एक युवक ने बुजुर्ग दंपति और उनकी घरेलू सहायिका पर कथित तौर पर पेचकस से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 85 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और 45 वर्षीय घरेलू सहायिका शीला के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात के बाद एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

प्लंबर के काम के लिए घर आया था आरोपी

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि हिरासत में लिया गया युवक प्लंबर का काम करता है और कपूर दंपति से परिचित था।बताया जा रहा है कि प्लंबिंग के काम के सिलसिले में कपूर दंपति ने उसे घर बुलाया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काम पूरा होने के बाद आरोपी और बुजुर्ग दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कथित तौर पर आरोपी ने हमला कर दिया।

पड़ोसी ने पेचकस से हमला करते देखा

विष्णु लोक कॉलोनी के मकान नंबर 16 में कपूर दंपति रहते थे। पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे उन्हें कपूर दंपति के घर से शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर जब वह बाहर आईं तो उन्होंने एक युवक को घर में काम करने वाली महिला पर पेचकस से हमला करते हुए देखा। भारती ने शोर मचाया तो आरोपी कथित तौर पर उनकी तरफ भी दौड़ा। इसके बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े।

लोगों को अपनी ओर आता देखकर युवक भागने लगा, लेकिन घर के बाहर मौजूद एक व्यक्ति और अन्य लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।

कपड़ों पर खून के निशान, घर में बिखरा था खून

मृतक के पड़ोसी विष्णु राणा के मुताबिक, आरोपी के कपड़ों पर खून लगा हुआ था। जब लोगों ने कपूर दंपति के घर के अंदर जाकर देखा तो तीनों गंभीर हालत में पड़े थे और वहां काफी खून बिखरा हुआ था। मौके से पेचकस भी मिला।

पड़ोसी के अनुसार, आरोपी के पास से बुजुर्ग महिला की चेन भी बरामद होने की बात सामने आई है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक रमेश कपूर और रजनी कपूर के दो बेटे हैं, जो पुणे और दिल्ली में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।

SSP ने बताया- मामले की जांच जारी

मौके पर पहुंचे SSP देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस को विष्णु लोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति की हत्या की सूचना मिली थी। घर में काम करने वाली महिला पर भी पेचकस से हमला किया गया था। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

SSP के मुताबिक, मृतक पुरुष BHEL से सेवानिवृत्त थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : आलाकमान की हिदायत के बाद हरीश रावत ने रोकी धन्यवाद यात्रा

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल थमता नजर आ रहा है।...

बड़ी खबर : सेवा ज्योति सभा में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, बनेगा विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा काल को समर्पित रहा उत्तरकाशी का सेवा संकल्प कार्यक्रम, विकसित भारत-2047 का लिया संकल्पउत्तरकाशी, 7 अक्टूबर।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts