बड़ी खबर: देर रात उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती;दिल्ली तक महसूस हुए झटके

उत्तराखंड:(कुमार दुष्यंत) प्रदेश में बुधवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10 बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप के झटकों से कई इलाकों में लोग घबरा गए और कुछ जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का कंपन दिल्ली-NCR तक महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है। नेशनल […]

उत्तराखंड:(कुमार दुष्यंत)

प्रदेश में बुधवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10 बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप के झटकों से कई इलाकों में लोग घबरा गए और कुछ जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का कंपन दिल्ली-NCR तक महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र चमोली जिले में जमीन से करीब 13 किलोमीटर नीचे बताया गया है।

देहरादून से बदरीनाथ तक महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके उत्तराखंड के कई शहरों और जिलों में महसूस किए गए। इनमें:देहरादून,हरिद्वार,ऋषिकेश,गोपेश्वर,चमोली,बागेश्वर,पिथौरागढ़,चंपावत,हल्द्वानी,भीमताल,खटीमा,बदरीनाथ शामिल हैं।

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई स्थानों पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

आपदा वार्निंग सिस्टम में भी दर्ज हुई भूकंप की सूचना

हरिद्वार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के अनुसार, आपदा वार्निंग सिस्टम के तहत IIT में स्थापित वार्निंग सेंटर और राज्य के वार्निंग सिस्टम के अलार्म में भी भूकंप की सूचना दर्ज हुई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक भूकंप से कहीं भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

प्रशासन अलर्ट, स्थिति पर नजर

भूकंप के बाद संबंधित विभागों और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।

Also Read This

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

उत्तरकाशी, 7 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचे। जोशियाड़ा हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर...

मौसम अपडेट : अक्टूबर में ही बढ़ेगी ठंड! इस दिन तक बारिश के आसार, बर्फबारी का भी अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में पोस्ट मानसून बारिश का दौर शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts