काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

उत्तरकाशी, 7 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचे। जोशियाड़ा हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं शक्ति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान काशी विश्वनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। उन्होंने जनपद उत्तरकाशी के […]

उत्तरकाशी, 7 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचे। जोशियाड़ा हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं शक्ति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने भगवान काशी विश्वनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। उन्होंने जनपद उत्तरकाशी के निरंतर विकास तथा जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रामलीला मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां की गई हैं।

मुख्यमंत्री के उत्तरकाशी दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है।

Also Read This

उत्तराखंड में दूध के दाम बढ़ाने की मांग, किसान मंच का ऐलान- दो हफ्ते में फैसला नहीं तो चंपावत से शुरू होगा आंदोलन

हल्द्वानी: उत्तराखंड में पशुपालकों के लिए दूध का उचित खरीद मूल्य तय करने की मांग अब आंदोलन की ओर बढ़ती नजर आ रही है।...

मौसम अपडेट : अक्टूबर में ही बढ़ेगी ठंड! इस दिन तक बारिश के आसार, बर्फबारी का भी अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में पोस्ट मानसून बारिश का दौर शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts