मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने दी बधाई

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की यात्रा : धामी देहरादून, 7 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने […]

  • गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की यात्रा : धामी

देहरादून, 7 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा की यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का उनका संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Also Read This

बड़ी खबर: RBI का बड़ा झटका,रेपो रेट बढ़ाया। महंगा होगा Loan,बढ़ेगी EMI

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट...

उत्तराखंड में दूध के दाम बढ़ाने की मांग, किसान मंच का ऐलान- दो हफ्ते में फैसला नहीं तो चंपावत से शुरू होगा आंदोलन

हल्द्वानी: उत्तराखंड में पशुपालकों के लिए दूध का उचित खरीद मूल्य तय करने की मांग अब आंदोलन की ओर बढ़ती नजर आ रही है।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts