ब्रेकिंग (विधानसभा चुनाव 2027)–यूकेडी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची!

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन से जुड़े […]

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।
पार्टी ने पहली सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है।

पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चयन के लिए फाइव-लेयर सिस्टम अपनाने की बात कही गई है। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्ष को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

UKD की पहली सूची में इन 16 प्रत्याशियों को मिला टिकट

उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से जारी पहली सूची में विधानसभा क्षेत्रवार प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं:

विधानसभा सीटप्रत्याशी का नाम
पिथौरागढ़काशी सिंह ऐरी
द्वाराहाटपुष्प त्रिपाठी
देवप्रयागपूरण सिंह कठैत
प्रतापनगरपंकज व्यास
कर्णप्रयागआशीष नेगी
जागेश्वरदिनेश कुजवाल
राजपुरदेव चंद उत्तराखंडी
सल्टप्रताप सिंह
टिहरीडी.डी. पंत
कपकोटवरुण चंदोला
काशीपुरप्रदीप चंद
नानकमत्ताकैलाश सिंह पांगती
रामनगरभुवन चंद्र
देहरादून कैंटराजेन्द्र सिंह नेगी
खानपुररितु कंडियाल जुयाल
धनोल्टीचंदन सिंह राणा

दूसरी सूची जल्द जारी करेगी उत्तराखंड क्रांति दल

UKD के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के अनुसार, पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों में जुटी है। पहली सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं, जबकि दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

पहली सूची जारी होने के बाद अब इन विधानसभा क्षेत्रों में उत्तराखंड क्रांति दल की चुनावी तैयारियां तेज होने की उम्मीद है। आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति और शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी।

Also Read This

हेलिकॉप्टर हादसा: 6 मौतों से दहला उत्तराखंड, 12 KM पैदल लाए जा रहे शव; अब DGCA करेगी जांच

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के शव सेना ने...

बड़ी खबर: GST के लाखों के नोटिस से ठेकेदारों में हड़कंप। जांच के घेरे में पुराने ठेकों का हिसाब

पुरोला/उत्तरकाशी।30 अक्तूबर, नीरज उत्तराखंडी विभिन्न निर्माण विभागों में पंजीकृत कुछ ठेकेदारों को लाखों रुपये की GST देनदारी के नोटिस मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts