उम्रकैद काट चुके कैदियों की रिहाई पर हाईकोर्ट सख्त, संतोष राय समेत दो कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से आजीवन कारावास की सजा काट चुके कैदियों की रिहाई से जुड़े मामले में मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय समेत एक अन्य कैदी के कागजात जेल पहुंचने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से आजीवन कारावास की सजा काट चुके कैदियों की रिहाई से जुड़े मामले में मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय समेत एक अन्य कैदी के कागजात जेल पहुंचने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका और अन्य कैदियों की याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद कैदियों को रिहा न करने पर पूर्व में राज्य सरकार से जवाब मांगा था। राज्य सरकार ने काउंटर दाखिल कर कुछ कैदियों की रिहाई संबंधी सूची पेश की।

आपको बता दें की यह मामला उत्तराखंड सरकार की समयपूर्व रिहाई यानी ‘प्रीमैच्योर रिलीज पॉलिसी’ के क्रियान्वयन से जुड़ा है। याचिका में उन कैदियों की रिहाई का मुद्दा उठाया गया है, जो 14 साल या उससे अधिक समय से जेल में बंद हैं। इनमें कई कैदी 20 से 25 वर्ष तक की सजा काट चुके हैं।

याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि राज्य सरकार की नीति के तहत पात्र कैदियों की समयपूर्व रिहाई के मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उम्रकैद का अर्थ यह नहीं होना चाहिए कि कैदी को हर परिस्थिति में जीवनभर जेल में ही रहना पड़े। हालांकि, रिहाई का निर्णय संबंधित नीति, पात्रता और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अधीन होगा।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने पहले कुछ कैदियों की रिहाई से संबंधित जानकारी दी थी। इसके बाद सरकार की ओर से एक और सूची उपलब्ध कराई गई, जिसमें कुछ अन्य कैदियों के नाम शामिल थे। दो कैदियों के मामले में अदालत ने आदेश देते हुए कहा कि संबंधित दस्तावेज जेल पहुंचने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की जाए।

अदालत को बताया गया कि इस संबंध में जुलाई और सितंबर में भी बैठकें हुई थीं। जेल प्रशासन की ओर से समयपूर्व रिहाई के पात्र मामलों पर कार्रवाई की जा रही है और चरणबद्ध तरीके से कैदियों को रिहा किया जा रहा है। हालांकि, अब तक कुल कितने कैदियों को रिहा किया गया है, इसका सटीक आंकड़ा फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

आरोपी संतोष राय की वरिष्ठ अधिवक्ता मनीषा भंडारी ने बताया कि मामले में उनके साथ अधिवक्ता प्रीतिश आर्या और शाश्वत सिद्धांत ने बहस की।

 

Also Read This

बड़ी खबर: सीएम धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’

नशा उन्मूलन अभियान और जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए मिला सम्मानदेहरादून। CIMS एवं UIHMT ग्रुप...

हादसा : बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश , पायलट समेत 6 लोग सवार

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts