एक्शन: 220 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, मोटर साइकिल सीज़

कृष्णा खड्ड के पास 220 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार बड़कोट पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल की सीज बड़कोट/उत्तरकाशी, 14 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत बड़कोट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 220 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया […]

  • कृष्णा खड्ड के पास 220 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • बड़कोट पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल की सीज

बड़कोट/उत्तरकाशी, 14 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी

ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत बड़कोट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 220 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार,13 नवंबर की शाम को कोतवाली बड़कोट पुलिस कृष्णा खड्ड के समीप चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या UK 07 DS 2148 अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 220 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवेश सिंह (23) पुत्र बलदेव सिंह, निवासी पाणीगांव, पुरोला तथा शिवम सिंह (21) पुत्र उपेन्द्र सिंह, निवासी बिणाई, पुरोला के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल बबलू खान, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह कुंवर और हेड कांस्टेबल मोहन सिंह ठाकुर शामिल रहे।

2026 में अब तक 46 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 33 अभियोग दर्ज कर 46 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस दौरान करीब 62 लाख रुपये कीमत की 13.8 किलोग्राम से अधिक चरस तथा 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Also Read This

बड़ी खबर : बोलने का मौका न मिलने पर भड़के विधायक हरीश धामी । फेंका माइक,तोड़ी कुर्सियां

धारचूला (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

जल संस्थान में अभियंताओं की पदोन्नति । नरेश पाल सिंह बने पौड़ी और चमोली के अधीक्षण अभियंता

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल ...उत्तराखंड जल संस्थान में फिर से एक बार अधिशासी अभियंता एवं प्रभारी अधीक्षण अभियंताओं की एक नई जिम्मेदारी मिल गई है...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts