बड़ी खबर : बोलने का मौका न मिलने पर भड़के विधायक हरीश धामी । फेंका माइक,तोड़ी कुर्सियां

धारचूला (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में स्थानीय विधायक हरीश धामी को मंच से संबोधन का मौका नहीं मिलने पर विवाद खड़ा हो गया। सीएम धामी के कार्यक्रम से जाने के बाद विधायक जब […]

धारचूला (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में स्थानीय विधायक हरीश धामी को मंच से संबोधन का मौका नहीं मिलने पर विवाद खड़ा हो गया।
सीएम धामी के कार्यक्रम से जाने के बाद विधायक जब मंच से अपनी बात रखने लगे तो कथित तौर पर उनका माइक बंद कर दिया गया। इससे नाराज विधायक की अधिकारियों के साथ मंच पर तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। इस कार्यक्रम की वीडियो सोशल मिडीया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमे विधायक मंच से माइक फेंकते दिख रहे है ।

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदियों के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देने की घोषणा की। लेकिन विकास योजनाओं की घोषणाओं के बीच मंच पर हुआ विवाद कार्यक्रम का प्रमुख चर्चा का विषय बन गया।

विधायक हरीश धामी का माइक बंद होने पर भड़का विवाद

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक हरीश धामी मंच पर पहुंचे और संबोधित करने लगे। इसी बीच उनका माइक बंद कर दिया गया। इससे विधायक नाराज हो गए और मंच पर मौजूद अधिकारियों से उनकी तीखी बहस शुरू हो गई।

हरीश धामी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब किसी क्षेत्र के स्थानीय विधायक को अपने ही विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को मंच से सामने रखना उनका अधिकार है।

विधायक ने क्षेत्र में पूर्व में की गई विकास संबंधी घोषणाओं का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन घोषणाओं के धरातल पर उतरने का इंतजार कर रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि उनकी बात सुने बिना ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम से चले गए। विधायक की नाराजगी के बाद मंच पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

मंच पर तीखी बहस, कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था

विवाद बढ़ने के दौरान अधिकारियों और विधायक के बीच तीखी बहस हुई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, इस दौरान गाली-गलौज और तोड़फोड़ की स्थिति भी बनी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हालाँकि इस पुरे घटनाक्रम पर अब लोगो की अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है,कुछ लोग मंच पर बोलने का मौका न मिलने को लेकर विधायक का समर्थन कर रहे है तो वही कुछ लोग विधायक के अशोभनीय व्यवहार पर सवाल उठा रहे है ।

छह साल बाद तिब्बती सामान की दुकानें लगने की उम्मीद

जौलजीबी मेला भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदियों के संगम पर आयोजित होने वाला ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक मेला है। इस बार छह साल बाद मेले में तिब्बती सामान की दुकानें लगने की उम्मीद से आयोजन को लेकर खास उत्साह था।

मुख्यमंत्री की ओर से 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा के बीच विधायक और अधिकारियों के बीच हुआ विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है।

Also Read This

संस्कृति, आस्था और मनोरंजन के रंगों से सजेगा श्रीनगर का बैकुंठ चतुर्दशी मेला, 23 नवंबर से होगा भव्य आगाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मेले का शुभारंभ, लोक संस्कृति से लेकर खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक दिखेगा उत्तराखंड का रंग; मेयर आरती...

एक्शन: 220 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, मोटर साइकिल सीज़

कृष्णा खड्ड के पास 220 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार बड़कोट पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल की सीजबड़कोट/उत्तरकाशी, 14...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts