आतंक: घास काटते समय महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

भटवाड़ी/उत्तरकाशी, 21 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी  भटवाड़ी तहसील क्षेत्र के खराड़ी नामे तोक में शनिवार दोपहर घास काट रही 52 वर्षीय महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम उत्तरों निवासी श्रीमती शकुन्तला देवी पत्नी राजबीर सिंह मखलोगा, उम्र 52 वर्ष, दोपहर करीब […]

भटवाड़ी/उत्तरकाशी, 21 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी 

भटवाड़ी तहसील क्षेत्र के खराड़ी नामे तोक में शनिवार दोपहर घास काट रही 52 वर्षीय महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम उत्तरों निवासी श्रीमती शकुन्तला देवी पत्नी राजबीर सिंह मखलोगा, उम्र 52 वर्ष, दोपहर करीब 12:30 बजे खराड़ी नामे तोक में घास काट रही थीं।

इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला के घायल होने की सूचना मिलते ही परिजन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया।

जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने जिला प्रशासन से तत्काल हेली एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जिला प्रशासन ने यूकाडा से समन्वय कर घायल महिला के लिए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था की। महिला को शाम करीब 4:15 बजे जोशियाड़ा हेलीपैड से एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। फायर सर्विस उत्तरकाशी और पुलिस टीम ने भी रेस्क्यू एवं आवश्यक सहायता में सहयोग किया।

Also Read This

राष्ट्रीय संगोष्ठी F2F 2026 का डॉल्फिन (पीजी) संस्थान, देहरादून में समापन; विजेता सम्मानित

देहरादून, 21 नवम्बर 2026 डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज(DIBNS), देहरादून में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “फ्रॉमफंडामेंटल्स टू फ्रंटियर्स: उभरती प्रौद्योगिकियों के...

बड़ी खबर: हरिद्वार में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली। माथे के पास से निकली बुलेट; आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र स्थित...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts