उत्तराखंड को मिले 36 नायब तहसीलदार,CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट-बिजेंद्र सिंह राणा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चयनित 36 अभ्यर्थियों में 13 बेटियों के शामिल होने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी यह कामयाबी सरकारी सेवाओं […]

रिपोर्ट-बिजेंद्र सिंह राणा 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

चयनित 36 अभ्यर्थियों में 13 बेटियों के शामिल होने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी यह कामयाबी सरकारी सेवाओं की तैयारी कर रही प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की अहम कड़ी हैं, जिनके फैसलों का सीधा असर आम लोगों की जमीन, आजीविका और अधिकारों पर पड़ता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का निस्तारण पूरी सावधानी, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक किसान के लिए उसकी जमीन परिवार की आजीविका और बच्चों के भविष्य की नींव होती है, इसलिए हर प्रकरण को निपटाते समय संबंधित परिवारों की परिस्थितियों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

​उन्होंने कहा कि तहसील पहुंचने वाले हर व्यक्ति की बात धैर्यपूर्वक सुनी जाए और जरूरी दस्तावेजों व तय प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि लोगों को बेवजह तहसीलों के चक्कर न काटने पड़ें।

साथ ही पर्वतीय इलाकों के दूरदराज गांवों से आने वाले लोगों, खासकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान पर विशेष प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा के दौरान राजस्व अधिकारियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

Also Read This

सीएम धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखंड’ की उपाधि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिख समुदाय ने ‘शेर-ए-उत्तराखंड’ की उपाधि से सम्मानित किया। गुरु नानक देव जी के प्रथम प्रकाश पर्व के...

क्राइम: सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला, गर्दन और कंधे पर किए वार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts