सीएम धामी को सिख समुदाय ने दी ‘शेर-ए-उत्तराखंड’ की उपाधि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिख समुदाय ने ‘शेर-ए-उत्तराखंड’ की उपाधि से सम्मानित किया। गुरु नानक देव जी के प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर देहरादून के गुरुद्वारा गोविंदनगर, रेसकोर्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिख समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों ने मुख्यमंत्री को यह सम्मान दिया। इस अवसर पर सीएम धामी ने गुरुद्वारा साहिब […]

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिख समुदाय ने ‘शेर-ए-उत्तराखंड’ की उपाधि से सम्मानित किया। गुरु नानक देव जी के प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर देहरादून के गुरुद्वारा गोविंदनगर, रेसकोर्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिख समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों ने मुख्यमंत्री को यह सम्मान दिया। इस अवसर पर सीएम धामी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

24 नवंबर को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी और सिख समुदाय के तत्वावधान में गुरुद्वारा गोविंदनगर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए प्रेम, सेवा, समानता, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन मानवता की सेवा, समानता, प्रेम, सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएं समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने और मानव कल्याण के लिए कार्य करने का मार्ग दिखाती हैं।

सिख समुदाय ने ‘शेर-ए-उत्तराखंड’ की उपाधि से किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान सिख समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को ‘शेर-ए-उत्तराखंड’ की उपाधि से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आपसी सद्भाव, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया। विभागीय प्रतिनिधियों ने गुरुद्वारा परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न रोजगारपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही योजनाओं से संबंधित ब्रोशर और प्रचार सामग्री वितरित की गई।

विभाग का उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सचिव बरकत अली, संजय रावत, दीपा, शमा, प्रतीक, कमल सिंह और प्रमोद सहित विभागीय प्रतिनिधि, सिख समुदाय के गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Also Read This

उत्तराखंड को मिले 36 नायब तहसीलदार,CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट-बिजेंद्र सिंह राणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी...

क्राइम: सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला, गर्दन और कंधे पर किए वार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts