आदेश के अनुसार प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
लालरिनलियाना फैनई (IAS) को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
दिलीप जावलकर (IAS) से सचिव वित्त विभाग का दायित्व वापस लिया गया है।
डॉ. रणजीत कुमार सिन्हा (IAS) को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग बनाया गया है।
बृजेश कुमार संत (IAS) को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. आर. राजेश कुमार (IAS) को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) और महानिदेशक खनन का दायित्व दिया गया है।
युगल किशोर पंत (IAS) को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग बनाया गया है।
रंजना राजगुरु (IAS) को सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित सिन्हा (IPS) से विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का दायित्व वापस लिया गया है।
रीना जोशी (IAS) को अपर सचिव श्रम विभाग बनाया गया है।
विनीत कुमार (IAS) को अपर सचिव जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और अपर निदेशक/परियोजना निदेशक जलागम की जिम्मेदारी दी गई है।
मनुज गोयल (IAS) को अपर सचिव वित्त विभाग बनाया गया है।
मेहरबान सिंह बिष्ट (IAS) को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभिनव शाह (IAS) को अपर सचिव सहकारिता विभाग और निबंधक सहकारिता बनाया गया है।
बी.एस. चलाल (PCS) को निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेयरी की जिम्मेदारी दी गई है।
इलागिरी (PCS) को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बनाया गया है।
विक्रम सिंह यादव से अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का दायित्व वापस लिया गया है।
महिमा रौकली को अपर सचिव वन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में संबंधित अधिकारियों को अपने पुराने पदभार से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।






