अपूर्वा सिंह को डोईवाला, हर्षिता सिंह को मसूरी की कमान
जारी आदेश के अनुसार, अपूर्वा सिंह से देहरादून सदर की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें डोईवाला का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह मुकेश रमोला को सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, अब तक देहरादून में न्यायिक कार्य देख रहीं आईएएस अधिकारी हर्षिता सिंह को मसूरी का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इसके अलावा रविंद्र कुमार जुवांठा से देहरादून में प्रभारी अधिकारी (ओसी) की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें चकराता भेजा गया है। चकराता में लंबे समय से तैनात प्रेमलाल को अब देहरादून में प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
देखिए किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी
- मुकेश रमोला – डिप्टी कलेक्टर, देहरादून सदर।
- अपूर्वा सिंह – डिप्टी कलेक्टर, डोईवाला।
- हर्षिता सिंह (IAS) – ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मसूरी।
- रविंद्र कुमार जुवांठा – डिप्टी कलेक्टर, चकराता।
- प्रेमलाल – प्रभारी अधिकारी, देहरादून।
- अभय प्रताप सिंह – डिप्टी कलेक्टर, विकासनगर।
- राजकुमार पांडे – डिप्टी कलेक्टर, ऋषिकेश।
इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही देहरादून जिले की विभिन्न तहसीलों और उप जिलाधिकारी स्तर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा कर दिया गया है।





