दुर्घटना: गहरी खाई मे गिरी कार। एक की मौत दो घायल

BREAKING : सतपुली-गुमखाल के नजदीक गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत 2 घायल। करोडों की लागत से लगाई गई क्रॉस रेलिंग हुई फेल अनुज नेगी पौड़ी।राष्ट्रीय राजमार्ग 119 नजियाबाद-बुआखाल का सबसे डेंजर जॉन माने जाने वाले कुल्हाड क्षेत्र में आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे एक की […]

BREAKING :

सतपुली-गुमखाल के नजदीक गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत 2 घायल। करोडों की लागत से लगाई गई क्रॉस रेलिंग हुई फेल
अनुज नेगी
पौड़ी।राष्ट्रीय राजमार्ग 119 नजियाबाद-बुआखाल का सबसे डेंजर जॉन माने जाने वाले कुल्हाड क्षेत्र में आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे एक की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों का रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ. सूचना मिली कि सतपुली के कुल्हाड बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. वाहन में तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं।


आपको बतादे यह जॉन सबसे डेंजर जॉन माना जाता है इसके बाबजूद भी प्रशासन इस क्षेत्र में कोई ध्यान नही देता,सबसे गजब बात है ,पिछले ही कुछ महीनों में इस मार्ग पर करोड़ों की लागत से क्रॉस रेलिंग लगी थी,मगर विभाग ने इस डेंजर जॉन में किसी भी प्रकार का कोई कार्य ही नही किया था।अब सवाल यह बनता है कि यह क्रॉस बेरियर किस जोन में लगाये गए।

Also Read This

एक्शन: दोगुनी रकम और भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों की निवेश धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 26 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी निवेश पर अधिक ब्याज, भारी मुनाफा और कम समय में जमा पूंजी दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से कथित...

बड़ी खबर: उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा दर्ज, पढ़िए 

देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब देहरादून की नगर...

Related Posts