जब ठंड से बचने को हीटर सेकने बैठा एक बंदर

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड के किच्छा में ठंड का प्रकोप टैब देखने को मिला जब एक बन्दर हीटर के सामने जाकर बैठ गया । भूखे बंदर का पेट भरने के लिए लोगों ने उसे केला भी खिलाया । उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में एक वयस्क बंदर ठण्ड से बचने के लिए एक घर में […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के किच्छा में ठंड का प्रकोप टैब देखने को मिला जब एक बन्दर हीटर के सामने जाकर बैठ गया । भूखे बंदर का पेट भरने के लिए लोगों ने उसे केला भी खिलाया ।
उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में एक वयस्क बंदर ठण्ड से बचने के लिए एक घर में जा घुसा ।भीषण कोहरे, धुंध और शीतलहरी के प्रकोप से इंनसानों के साथ-साथ जानवर भी परेशान हो रहे हैं।

पहाड़ों में पसर रही अत्यधिक ठण्ड का सीधा असर आसपास के मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ रहा है । किच्छा में तापमान गिरने के बाद इंसानों के साथ पशुओं का भी बुरा हाल है । आम तौर पर इंसानों से दूर भागने वाले जंगली जानवरों को हीटर सेंकने के लिए ये दूरी कम करनी पड़ रही है । हीटर की गर्मी लेने के लिए एक बंदर रेलवे कॉलोनी के समीप एक घर के खुले दरवाजे के भीतर घुस आया और जलते हीटर के सामने जाकर बैठ गया । घर स्वामी ने भी बंदर की इस हरकत का बिल्कुल विरोध नहीं किया और दोनों आमने सामने बैठकर हीटर सेंकने लगे । इस घटना का मकान मालिक ने वीडियो बना लिया जो अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है । मकान स्वामी ने बंदर की भूख आंकते हुए उसे केला खाने को दे दिया जिसे बंदर ने आग सेंकते हुए चाव से खाया । बंदर, ठंड से कुछ राहत मिलने के बाद जंगल की तरफ चला गया ।

Also Read This

बड़ी खबर: 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे नशा मुक्त युवा अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशीपिथौरागढ़। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि...

CIMS College of Law में लॉ कोर्सेज़ में प्रवेश का अंतिम अवसर, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

देहरादून। विधि के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए CIMS College of Law, देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के...

Related Posts