ब्रेकिंग : सबसे बड़े सर्वे मे सीएम त्रिवेंद्र की छवि का प्रतिशत निगेटिव (माइनस फाइव)

एबीपी न्यूज़ सी वोटर ने 25 जनवरी तक 12 हफ्तों में देश के 543 लोकसभा सीटों पर 30240 लोगों से बातचीत करके यह सर्वे किया है कि देश में विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्रियों के कामकाज से वहां की जनता कितनी संतुष्ट है ! इस सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार से लोग बुरी तरह नाखुश हैं।
सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के काम से 52% लोग पूरी तरह से नाखुश हैं। और मात्र 20% ही खुश हैं। और ओवरआल आंकड़ों के हिसाब से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के काम से लोगों की संतुष्टि तो माइनस 4.8 प्रतिशत तक गिर गई है।
इस सर्वे के अनुसार सबसे ज्यादा खुश लोग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हैं। ममता बनर्जी के काम से भी लोगों में संतुष्टि दिखी।
 अरविंद केजरीवाल को 59 फ़ीसदी लोगों ने अच्छा बताया और 24 फ़ीसदी लोगों ने कहा कि वह कुछ हद तक उनके काम से संतुष्ट हैं। मात्र 17 फ़ीसदी लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री से असंतुष्ट दिखाई दिए, जबकि उत्तराखंड में जहां 20% लोग ही पूरी तरह से खुश हैं। वहीं ओवरऑल संतुष्टि का आंकड़ा माइनस 4.8 प्रतिशत तक गिर गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts