नाले मे रोता मिला नवजात

कमल जगाती, नैनीताल नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में स्टाफ हाउस स्थित हनुमान मंदिर में सवेरे साढ़े सात बजे किसी बच्ची की किलकारी से वहां रहने वाले राशिद कि नींद खुली । राशिद ने बताया कि काफी देर तक रुकने के बाद अंततः वो बाहर रोते बच्चे को देखने पहुंचा। राशिद की आंखें तब खुली […]

कमल जगाती, नैनीताल
नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में स्टाफ हाउस स्थित हनुमान मंदिर में सवेरे साढ़े सात बजे किसी बच्ची की किलकारी से वहां रहने वाले राशिद कि नींद खुली । राशिद ने बताया कि काफी देर तक रुकने के बाद अंततः वो बाहर रोते बच्चे को देखने पहुंचा। राशिद की आंखें तब खुली की खुली रह गई जब उसने समीप के नाले में बच्ची को रोते हुए देखा। राशिद ने अपनी पड़ोसी शांति देवी को बुलाया और कुछ देर पहले जन्मी बच्ची को नाले से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि बच्ची की नाल गरम थी और उसके शरीर में खून लगा हुआ था। दिनों लोगों ने नवजात को हल्के गर्म पानी से पोंछकर तौलिए में लपेटा और फिर उसे लेकर बी.डी.पाण्डे अस्पताल ले गए। महिला अस्पताल में बच्ची को नर्स ऑन ड्यूटी को सौंपा गया जहां उसे तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जरूरी मैडिकल ऐड दी जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक से दो घण्टे पहले जन्मी होगी।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts