राज्य मंत्री रेखा आर्य और पति के भ्रष्टाचार के खिलाफ डीजीपी, एसएसपी को तहरीर।

उत्तराखंड सरकार में राज्यमन्त्री रेखा आर्या द्वारा भ्रष्टाचार को छिपाने के लिये पर्वतजन के खिलाफ पुलिस मे दमनात्मक शिकायत दर्ज करने को रिपब्लिकन पार्टी आँफ इण्डिया रिफाँरमिस्ट उत्तराखण्ड ने नाकाबिले बर्दाश्त ठहराया है। पार्टी की ओर से रेखा आर्या के रवैये और भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की तहरीर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को मेल […]

उत्तराखंड सरकार में राज्यमन्त्री रेखा आर्या द्वारा भ्रष्टाचार को छिपाने के लिये पर्वतजन के खिलाफ पुलिस मे दमनात्मक शिकायत दर्ज करने को रिपब्लिकन पार्टी आँफ इण्डिया रिफाँरमिस्ट उत्तराखण्ड ने नाकाबिले बर्दाश्त ठहराया है।

पार्टी की ओर से रेखा आर्या के रवैये और भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की तहरीर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को मेल तथा पोस्ट दोनों माध्यमों से भेज दी गयी है, जिसकी सूचना पुलिस मुख्यालय ,महामहिम राज्यपाल, तथा पी.एम.ओ को भी भेज दी गयी है।

पार्टी अध्यक्ष गोपाल बनवासी ने कहा कि भाजपा और काँग्रेस दोनों ने उत्तराखण्ड को आम की तरह चूस दिया है। मीडिया में सिर्फ इनके नेता खुद को चमकाने के लिये बयानबाजी कर रहे हैं। वास्तविक स्तर पर सिर्फ युवाओं का तथा देवभूमि वासियों का खून चूसा जा रहा है।

पार्टी अध्यक्ष गोपाल वनवासी ने सरकार से माँग की है कि रेखा आर्या के खिलाफ तथा रेखा आर्या के पति के खिलाफ उच्च स्तरीय जाँच कार्यवाही की जाय।

पार्टी अध्यक्ष का कहना है कि यदि पुलिस मुकदमा पंजीकृत नहीं करती है, तो मामला मजबूरन माननीय न्यायालय के समक्ष रख कर दर्ज कराया जायेगा। “मामले के सारे सबूत व साक्षी प्रत्यक्ष है, काँल रिकार्डिंग भी है।”

Also Read This

बड़ी खबर : देहरादून में ‘रात्रि चौपाल’ की शुरुआत । गांव पहुंचे अधिकारी,जानिए फिर क्या हुआ ?

देहरादून, 21 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं की धरातलीय समीक्षा और प्रशासन तथा जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित...

दुःखद – सर्पदंश से 50 वर्षीय महिला की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तरकाशी, 21 अक्तूबर 2026। नीरज उत्तराखंडी  चिन्यालीसौड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़थ के चोबदा तोक में सांप के काटने से 50 वर्षीय महिला सावित्री देवी...

Related Posts