भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला वैली पुल छठे दिन ही वाहनों के लिए चालू

कमल जगाती/नैनीताल इसे मौके की नज़ाकत कहें या बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की कार्यकुशलता। भारत चीन की सीमा को जोड़ने वाला वैली पुल छटे दिन ही वाहनों के लिए चालू कर दिया गया। बीती 22 जून को मुनस्यारी मार्ग में ट्राले में रखी पोकलैंड मशीन के वैली ब्रिज (पुल) से गुजरते समय पुुल टूटने का वीडियो […]

कमल जगाती/नैनीताल

इसे मौके की नज़ाकत कहें या बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की कार्यकुशलता। भारत चीन की सीमा को जोड़ने वाला वैली पुल छटे दिन ही वाहनों के लिए चालू कर दिया गया।
बीती 22 जून को मुनस्यारी मार्ग में ट्राले में रखी पोकलैंड मशीन के वैली ब्रिज (पुल) से गुजरते समय पुुल टूटने का वीडियो आपको याद होगा। देश को चीन सीमा से जोड़ने वाला ये पुल सामरिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। मिलम मोटर मार्ग पर टूटे पुल का निर्माण और देखरेख बी.आर.ओ. करता है।

बी.आर.ओ. ने महज 6 दिन में पुल को जोड़कर मोटर मार्ग को सुचारु कर दिया। इस 120 फीट लंबे पुल को बनाने में एक पोकलैंड मशीन और 70 मजदूरों की मदद ली गई। पुल के पुनःनिर्माण में 24 घंटे काम चला। बी.आर.ओ. के ऑफिसर कमांडिंग (ओ.सी.) पी.के. रॉय ने 3 रात और 4 दिन निरंतर खड़े रहकर पुल का निर्माण कराया, जिसके लिए स्थानीय लोगो ने फूल माला डालकर उनकी प्रशंसा की।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts