ब्रेकिंग न्यूज़ : भूख हड़ताल पर नगर पालिका अध्यक्ष 

कमल जगाती, नैनीताल नैनीताल नगर पालिका के चैयरमैन सचिन नेगी आज से अपनी कुछ मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। चेयरमैन के समर्थन में लगभग सभी सभासद और सफाई कर्मचारी यूनियन खड़ी हो गई है। चेयरमैन ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। चेयरमैन, पालिका के कर्मचारियों के लिए एरियर और […]

कमल जगाती, नैनीताल

नैनीताल नगर पालिका के चैयरमैन सचिन नेगी आज से अपनी कुछ मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

चेयरमैन के समर्थन में लगभग सभी सभासद और सफाई कर्मचारी यूनियन खड़ी हो गई है।

चेयरमैन ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। चेयरमैन, पालिका के कर्मचारियों के लिए एरियर और भत्ते के साथ पालिका में अन्य खर्चों के लिए धन आवंटित करने की मांग कर रहे हैं।

चेयरमैन सचिन नेगी का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण उनकी पार्किंग और मॉल रोड चुंगी से आय खत्म हो गई है जिससे पालिका में वित्तीय संकट खड़ा हो गया है।

सचिन नेगी ने सरकार पर भेदभाव भरा व्यवहार करने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि सरकार ने हरिद्वार और हल्द्वानी को धन आवंटित किया, लेकिन नैनीताल को कुछ नहीं दिया। चेयरमैन, मल्लीताल स्थित नगर पालिका भवन के ठीक सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं, वो पहले कुछ दिनों तक धरने पर बैठे थे जो अब भूख हड़ताल में तब्दील हो गया है ।

Also Read This

बड़ी खबर: इस दिन आएगा CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट,जानें कैसे करें चेक!

CBSE 10th 2nd Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) में शामिल हुए लाखों छात्रों और...

सखी वन स्टॉप सेंटर: महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं,डीएम का बड़ा फैसला 

देहरादून, 23 जून 2026।नीरज उत्तराखंडी महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सखी वन...

Related Posts