मेयर का धमकी भरा ऑडियो वायरल। बोले हमसे बढ़कर कोई नहीं

मेयर का धमकी भरा ऑडियो वायरल। बोले हमसे बढ़कर कोई नहीं   रिपोर्ट- सलमान मलिक रुड़की। क्षेत्र के बीजेपी नेताओं को आखिर क्या हो गया है कहीं चैम्पियन का abvp कार्यकर्ता को धमकाते हुए ऑडियो वायरल हो रहा है, तो कहीं बीजेपी के झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल नगर निगम के एक अधिकारी को उनके ही […]

मेयर का धमकी भरा ऑडियो वायरल। बोले हमसे बढ़कर कोई नहीं

 

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। क्षेत्र के बीजेपी नेताओं को आखिर क्या हो गया है कहीं चैम्पियन का abvp कार्यकर्ता को धमकाते हुए ऑडियो वायरल हो रहा है, तो कहीं बीजेपी के झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल नगर निगम के एक अधिकारी को उनके ही दफ्तर में बैठकर धमकाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसे बौखलाहट कहे या सत्ता का नशा। खैर जो भी हो पर इन ऐसे नेताओं पर पार्टी आखिर क्यों शिकंजा नहीं कस रही हैं। यह एक बड़ा सवाल है। यह नेता बीजेपी की नैया भी डूबा सकते हैं। इस बात का शायद पार्टी को कोई अंदाजा ही नहीं है।

ताजा मामला रूड़की नगर निगम के मेयर का सामने आया है जिन्हें अभी पद पर बैठे हुए 10 महीने ही हुए है, पर उन्होंने अधिकारियों को अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये है। इतना ही नही उनकी नज़रों में अब मंत्रियों की भी कोई औकात नही रही। उनका कहना है कि, पूरे नगर निगम के अकेले वही एक मालिक है और किसी की कोई औकात नहीं है।

ऐसा हम नही कह रहे बल्कि खुद मेयर की एक वॉयरल हुई ऑडियो से पूरे नगर में उनके यह शब्द चर्चा का विषय बना हुआ है। लगभग 10 मिनट की इस ऑडियो में उन्होंने कहा कि, वह नगर निगम के मालिक है और जिसे चाहें रखे और जिसे चाहे यहाँ से निकाल सकते है। उन्होंने एमएनए को भी कहा कि, किसी अधिकारी का कोई कहना नही मानना क्योंकि, वह नगर निगम के मालिक है और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वह किसी मंत्री के दवाब में काम नहीं करेंगे। क्योंकि वह अपने बलबूते पर जीत कर मेयर बने है। क्योंकि निगम वही चला सकता है जो बतमीज़ हो और अब वह सभी कर्मचारियों को अपने हिसाब से चलाएंगे। चाहे अधिकारी बड़ा हो या छोटा सभी को उनके कहने पर चलना होगा। जो उनके मुंह से निकली बात नही सुनेगा, उसका नाश होना बहुत ज़रूरी है।

वही इस बारे में मेयर का कहना है कि, यह ऑडियो उन्ही की है और वह किसी के दबाव में काम नही करेंगे, पर कई बातें पूछे जाने पर वह उन बातों का गोलमोल जवाब देते नजर आए। अब इन बातों से साफ जाहिर होता है कि, जिस तरह से वह कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकी देते नजर आ रहे है उससे साफ जाहिर होता है कि, मेयर अब अपने आपे में नही रहे।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts