दुःखद: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन – कुछ दिन पहले पत्नी ने भी तोड़ दिया था दम भाजपा में छाया शोक रिपोर्ट- अनुज नेगी देहरादून। उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। पत्नी के निधन के बाद वियोग में अन्न त्याग देने से विधायक की […]

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन

– कुछ दिन पहले पत्नी ने भी तोड़ दिया था दम भाजपा में छाया शोक

रिपोर्ट- अनुज नेगी
देहरादून। उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। पत्नी के निधन के बाद वियोग में अन्न त्याग देने से विधायक की सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। इस बीच कोरोना की गिरफ्त में आने से हालत गंभीर हो गई थी। दिल्ली के सरगंगाराम अस्पताल में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

विधायक सुरेंद्र सिंह जीना (51) पुत्र प्रताप सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। 15 दिन पूर्व पत्नी धरमा देवी (नेहा) के निधन के बाद से विधायक सुरेंद्र सिंह सदमे में थे। भोजन छोड़ देने से वह अस्वस्थ हो गए थे। इसी दरमियान वह कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गए। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts