आग लगने से घर में रखा सामान जलकर खाक,बमुश्किल पाया काबू

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में एक आवासीय भवन में आग लगने से घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया । गनीमत रही कि जुड़े हुए पांच अन्य परिवारों वाले घर बच गए ।          नैनीताल के कैलाखान क्षेत्र में आज सवेरे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग के पहुंचने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 
उत्तराखंड के नैनीताल में एक आवासीय भवन में आग लगने से घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया । गनीमत रही कि जुड़े हुए पांच अन्य परिवारों वाले घर बच गए ।

         नैनीताल के कैलाखान क्षेत्र में आज सवेरे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही भवन का कमरा पूरी तरह से जल गया । मकान के दोमंजिला कमरे में लगी आग पर घरवालों और स्थानीय निवासियों ने काबू पाने का पुरजोर प्रयत्न किया ।

 जानकारी के अनुसार आग का शिकार क्वाटर कैलाखान के पिगरी क्षेत्र में सुभम सोनकर का बताया जा रहा है । स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग और तल्लीताल पुलिस को दी, जिसके बाद दोनों ने ही आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग पर काबू होने तक भवन की ऊपरी मंज़िल जलकर खाक हो गई । गनीमत रही कि आग बड़े भवन के अन्य पांच घरों तक नहीं पहुंची, नहीं तो पांच अन्य परिवार भी प्रभावित होते ।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: PWD इंजीनियरों के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्थानांतरण सत्र 2026-27 के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश...

दुःखद- उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा सचिव व कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र का निधन

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से प्रदेश के...

Related Posts