भारतीय जल सेनाअध्यक्ष ने चारधामों में से गंगोत्री धाम को बताया सबसे अधिक व्यवस्थित

उत्तरकाशी।  भारतीय जल सेनाअध्यक्ष (एडमिरल) सुनील लंबा ने कहा कि चारधामों में से गंगोत्री धाम सबसे अधिक व्यवस्थित है।
जल सेनाअध्यक्ष (एडमिरल) सुनील लंबा पत्नी सहित गंगोत्री धाम आए थे और अपने पित्रों  को  तर्पण देने के बाद विधि विधान से माँ गंगोत्री मंदिर में  पूजा अर्चना की।
गंगोत्री मन्दिर की सुंदर स्वच्छता के लिये उन्होंने पुरोहितों को धन्यवाद दिया और कहा कि चारधामों में से गंगोत्री धाम में सबसे अधिक व्यवस्थित है। उन्होंने कहा कि मां गंगा का आशीर्वाद  से दोबारा माँ गंगा के दर्शन करने वे जरूर आएंगे। इस दौरान हर्षिल में भारतीय सेना दो महार रेजिमेंट की तरफ से भी नेवी चीफ का स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से sdm भी मौके पर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों के लिए पुख्ता इंतजामः डीएम

वहीं दूसरी ओर बीते कई दिनों से  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने पर शनिवार 5 बजे तक ओजरी (डाबरकोट) के  पास  कुन्साल गांव के 2 किमीo पैदल मार्ग से 390 यात्रियों को यमुनोत्री से बडक़ोट के तरफ तथा  352 यात्रियों को बड़कोट से यमुनोत्री धाम हेतु ट्रांजिपमेंट कर  भेजा गया  है।
गौरतलब है कि सोमवार रात से यमुनोत्री राजमार्ग ओजरी के पास पहाड़ी गिरने से बंद है। जिला प्रशासन की तरफ से भू गर्भ बैज्ञानिको की राय मांगी गई है। तब तक ढाई किमी के पैदल वैकल्पिक मार्ग से यात्रियों को यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।
dm उत्तरकाशी ने बताते हैं कि इस मार्ग पर सभी यात्री सुविधा जैसे टॉयलेट्स, लाइट, प्याऊ, कैंटीन के साथ कुछ
दूरी पर पुलिस और होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts