मॉर्निंग वॉक करते समय लोगों को मिला गुम युवक का शव

रिपोर्ट (कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड की भीमताल झील में मॉर्निंग वॉक करते समय कुछ लोगों को बीती तीन तारीख से गुम युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झील से शव को निकालकर अग्रिम कार्यवाही शुरू की ।         नैनीताल जिले में भीमताल की झील से शवों के मिलने का क्रम थमने का […]

रिपोर्ट (कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड की भीमताल झील में मॉर्निंग वॉक करते समय कुछ लोगों को बीती तीन तारीख से गुम युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झील से शव को निकालकर अग्रिम कार्यवाही शुरू की ।

        नैनीताल जिले में भीमताल की झील से शवों के मिलने का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है । बीती 27 अप्रैल को अधेड़ का शव और अक्टूबर 2020 में बेरीनाग निवासी युवा शिक्षक का शव मिला था । आज सवेरे  में मॉर्निंग वॉक करते लोगों को झील में एक और शव उतराता दिखा । देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई ।

 स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को इसकी जानकारी दी । झील के तल्लीताल क्षेत्र में डाँठ से शव को बाहर निकाला गया । शव की शिनाख्त भीमताल के चूड़ी गाड़ निवासी यशपाल सिंह के रूप में हुई ।

 यशपाल अपने घर से तीन तारीख से गुम था । पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है । इसके अलावा यशपाल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

Related Posts