सरकारी फरमान : हड़ताल की तो कटेगा वेतन।

हड़ताली कर्मचारियों को लेकर शासन ने बड़ा फरमान जारी किया । आपको बता दें कि यदि किसी भी कर्मचारी ने हड़ताल की तो उसका उस दिन का वेतन काट दिया जाएगा। 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और प्रदेश हड़ताल प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। कर्मचारियों से लेकर बेरोजगारों तक सभी अपनी मांगों के […]

हड़ताली कर्मचारियों को लेकर शासन ने बड़ा फरमान जारी किया । आपको बता दें कि यदि किसी भी कर्मचारी ने हड़ताल की तो उसका उस दिन का वेतन काट दिया जाएगा।

2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और प्रदेश हड़ताल प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। कर्मचारियों से लेकर बेरोजगारों तक सभी अपनी मांगों के लिए मुखर हैं।

सभी को उम्मीद है कि चुनावी वर्ष में जाते-जाते सरकार उनका भला कर देगी परंतु सरकार ने भी इसका अच्छा तोड़ निकाल लिया है।

कल जारी आदेश शासन के आदेश के अनुरूप प्रदेश में हड़ताल करने वाले किसी भी कर्मचारी को नो वर्क नो पे के आधार पर उस दिन का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार और शासन के इस आदेश का कितना असर पड़ता है क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार के लिए ऐसा करना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts