ओमिक्रॉन : दो स्कूलों में फूटा कोरोना बम। पांच छात्राएं कोरोना पॉजिटिव।

उधमसिंह नगर के दो स्कूलों में कोरोना बम फूटा है।जीजीआईसी दिनेशपुर और गदरपुर की पांच छात्राएं कोरोना पॉजिटिव निकल आईं। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पांच छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर के बाद मेडिकल टीम तुरंत जीजीआईसी गदरपुर और दिनेशपुर पहुंची और बाकी छात्राओं के सैंपल लिए। सैंपल लेने का काम […]

उधमसिंह नगर के दो स्कूलों में कोरोना बम फूटा है।जीजीआईसी दिनेशपुर और गदरपुर की पांच छात्राएं कोरोना पॉजिटिव निकल आईं। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

पांच छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर के बाद मेडिकल टीम तुरंत जीजीआईसी गदरपुर और दिनेशपुर पहुंची और बाकी छात्राओं के सैंपल लिए। सैंपल लेने का काम शाम पांच बजे तक जारी रहा। 

आपको बता दें कि जीजीआईसी दिनेशपुर में 13 वर्षीय छात्रा की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 17 वर्षीय अन्य छात्रा और 16 साल की दो छात्राओं में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट में उधमसिंह नगर जिले के जीजीआईसी गदरपुर की एक छात्रा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। 

संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को गदरपुर और दिनेशपुर के जीजीआईसी में भेजा गया। जहां आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन जांच के लिए सभी छात्राओं के सैंपल लिए गए। साथ ही दोनों जीजीआईसी को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए एसडीएम बाजपुर को संस्तुति भेजी गई है।

Also Read This

जॉब अपडेट: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका ,कई पदों पर भर्ती, ₹56,900 तक वेतन

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू...

सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने युवाओं से किया संवाद, नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने का आह्वानदेहरादून। सीआईएमएस एंड...

Related Posts