झटका : परिसंपत्तियों के बंटवारे के मामले में यूपी ने नहीं किये आदेश जारी। लटके सभी नए प्रोजेक्ट

परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहल की थी, जिसमें यूपी के साथ पिछले साल उच्च स्तरीय बैठक भी हुई थी। बैठक में तय हुआ था कि तय समय पर आदेश जारी किए जाएंगे लेकिन  5 महीने बाद भी कोई आदेश जारी नहीं हुआ। परिसंपत्तियों के बंटवारे का मामला बहुत ही […]

परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहल की थी, जिसमें यूपी के साथ पिछले साल उच्च स्तरीय बैठक भी हुई थी।

बैठक में तय हुआ था कि तय समय पर आदेश जारी किए जाएंगे लेकिन  5 महीने बाद भी कोई आदेश जारी नहीं हुआ।

परिसंपत्तियों के बंटवारे का मामला बहुत ही पुराना मामला है जिसमें सीएम धामी की पहल के बाद उत्तराखंड को कुछ राहत नजर आई थी लेकिन यूपी में केवल बातचीत करने में ही तेजी दिखाई आदेश जारी करने में बहुत ही ढीलापन नजर आ रहा है।

बैठक में फैसलों के अनुसार यूपी को 2 महीने के भीतर सिंचाई विभाग के भवन, जमीन हस्तांतरण और जलाश्य व  नहरों में वाटर स्पोर्ट्स की अनुमति जारी करनी थी। आज 5 महीने बाद भी यह मामले जस के तस लटके हुए हैं।

हालांकि राज्य के सिंचाई अफसरों ने यूपी के इस रवैया पर सरकार को रिपोर्ट भेज दी है उन्होंने कहा कि यदि समय पर आदेश होते तो उत्तराखंड नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकता था।

आपको बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 3 मई को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं जिसमें सतपाल महाराज योगी के सामने यूपी के अधिकारियों के इस रवैए की शिकायत करेंगे और योगी से आग्रह करेंगे कि जल्द से जल्द इस विषय में आदेश जारी हो।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts