बड़ी खबर : नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुरोला— नीरज उत्तराखंडी हुडोली न्याय पंचायत के एक गांव की नाबालिग युवती को भगानें के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं युवती से पुछताछ कर परिजनों को सौंप दिया गया है।       पुरोला तहसील के हुडोली न्याय पंचायत के एक गांव की युवती की मां ने थाना पुरोला […]

पुरोला—

नीरज उत्तराखंडी

हुडोली न्याय पंचायत के एक गांव की नाबालिग युवती को भगानें के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं युवती से पुछताछ कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

      पुरोला तहसील के हुडोली न्याय पंचायत के एक गांव की युवती की मां ने थाना पुरोला में गुरूवार को दिनांक 9 जून को एक महिला ने गांव के  युवक के खिलाफ तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री को घर से भगा ले जाने लेकर  लिखित तहरीर दी गई थी । 

      तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध धारा पोस्को समेत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया कर शुक्रवार को युवक व युवती को देहरादून से गिरफ्तार कर युवक को शनिवार को जेल भेज दिया जबकि युवती को परिजनों को सौंप दिया गया।

     थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अभियुक्त यशपाल पुत्र दयाराम 19 वर्ष की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु एक पुलिस टीम गठित की गयी, टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये शुक्रवार अपराह्न में धर्मपुर चौक, देहरादून से गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया।

  मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में पुछताछ की जा रही है। गिरफ्तार व बरामदगी  टीम में अशोक कुमार थानाध्यक्ष व उप निरीक्षक दीपशिखा,कानि0जसवीर सिंह व म0कानि0 शोहिला शामिल थे । 

Also Read This

पति की मौत, सिस्टम की बेरुखी: पंजीकरण के बाद भी श्रम विभाग ने नहीं दिया कार्ड, हक की आर्थिक मदद से वंचित रह...

पिथौरागढ़। सुशील खत्री सीमांत में श्रमिक और परिवार के हित के लिए चलाई जा रही श्रम विभाग की योजनाओं की हकीकत सामने आई । एक...

क्राइम: महिला जज के अपहरण की कोशिश, अभद्रता में रैपीडो राइडर पर मुकदमा। हुआ गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक महिला न्यायिक अधिकारी ने रैपिडो चालक पर अभद्रता करने, धमकी देने और अपहरण की कोशिश करने के गंभीर आरोप...

Related Posts