बिग ब्रेकिंग : UKSSSC के सचिव बडोनी सचिवालय वापस

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी सचिवालय के लिए वापस हो गए हैं। उन्होंने सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर ज्वाइन किया है। उन्हें फिलहाल बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है और जल्दी ही विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा। उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत को आयोग का […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी सचिवालय के लिए वापस हो गए हैं। उन्होंने सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर ज्वाइन किया है। उन्हें फिलहाल बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है और जल्दी ही विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत को आयोग का नया सचिव बनाया गया है।

सचिवालय के सूत्रों के अनुसार उन्हें राजस्व, आपदा तथा उद्योग विभाग दिया जा सकता है।

गौरतलब है कि परीक्षाओं में धांधली के चलते आए दिन अभ्यर्थियों के निशाने पर रहने वाले संतोष बडोनी ने पहले ही आयोग के अध्यक्ष एस राजू से वापसी का रास्ता साफ करा दिया था।

 उन्होंने अध्यक्ष से पहले ही खुद को रिलीव किए जाने अनुरोध कर दिया था। पर्वतजन से संतोष बडोनी ने कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से बेहतर सेवाएं दी हैं और अपने कार्यकाल में ऑनलाइन परीक्षाओं की शुरुआत से लेकर कई संतोषजनक कार्य किए हैं।

 परीक्षाओं में धांधली के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेहनती अभ्यर्थियों के साथ न्याय होना चाहिए और घोटाले बाजों तथा अन्य दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हिम्मत ना करें।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts