बड़ी खबर: अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुए बड़े खुलासे। एसआईटी को सौंपी रिपोर्ट

अंकिता के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सोमवार शाम एसआईटी के हवाले कर दी गई है। इस रिपोर्ट में काफी खुलासे हो चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकिता भंडारी के शरीर पर पांच जगह चोट के निशान होने का उल्लेख है। अंकिता के मौत का कारण पानी में डूबना और दम घुटना बताया गया है।  हालांकि अंकिता […]

अंकिता के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सोमवार शाम एसआईटी के हवाले कर दी गई है। इस रिपोर्ट में काफी खुलासे हो चुके हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकिता भंडारी के शरीर पर पांच जगह चोट के निशान होने का उल्लेख है। अंकिता के मौत का कारण पानी में डूबना और दम घुटना बताया गया है। 

हालांकि अंकिता के साथ दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है, लेकिन संदेह दूर करने के लिए सैंपल को फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

अंकिता के परिजन पोस्टमार्टम के बाद से ही रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे, देर शाम उन्हें भी यह रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई। 

अंकिता हत्याकांड की जांच कर रही एसआइटी ने रिसार्ट पहुंचकर वहां के स्टाफ के बयान दर्ज किए है।घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए।

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपित पुलकित आर्या सहित गिरफ्तार तीनों आरोपितों को एसआइटी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए मंगलवार को अदालत में अर्जी दाखिल की जा सकती है।

अंकिता के शव का पोस्टमार्टम एम्स ऋषिकेश के चार डाक्टरों के पैनल ने किया था। सोमवार शाम को विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट एसआइटी को मिल गई।

 

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts