बड़ी खबर : जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर फेक ई-मेल आईडी बनाकर फर्जी शिकायत करने के मामले में कोतवाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. बीएस खाती ने कोतवाली को तहरीर दी है।  मामले के अनुसार, जुलाई 2022 में […]

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर फेक ई-मेल आईडी बनाकर फर्जी शिकायत करने के मामले में कोतवाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. बीएस खाती ने कोतवाली को तहरीर दी है। 

मामले के अनुसार, जुलाई 2022 में एमटेक पासआउट एक छात्रा के ई-मेल से बीते 4 सितंबर को झांसी इंजीनियरिंग कालेज यूपी को एक मेल की गई,जिसमें दूसरी छात्रा के एमटेक शोध कार्य को फर्जी बताया गया। 

झांसी इंजीनियरिंग कालेज से मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा से भी मामले में बात की गई, तो छात्रा ने इस तरह की कोई भी मेल करने से मना कर दिया और इस मेल आईडी को फर्जी बताया। इसके बाद इसकी 6 सितंबर को पौड़ी पुलिस के आईटी सेल से शिकायत की गई। इस मामले की जांच साइबर क्राइम सेल कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने कि तो पता चला कि यह फेक आईडी जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी गढ़वाल के सिविल इंजीनियर में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ सरिश चंद्रवंशी निवासी भोपाल ने बनाई थी, पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts