बड़ी खबर : मलबे से भरा ट्रक गुजरने से टूटा बेली ब्रिज

रिपोर्ट – वैष्णवी भट्ट   मलबे से भरा ट्रक गुजरने के चलते बैली ब्रिज टूट गया इस ब्रिज के टूटने से चीन सीमा क्षेत्र में सेना और सीमावर्ती 6 गांव के ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है। यह हादसा रविवार को शाम छह बजे हुआ।जोशीमठ मलारी हाईवे पर इन दिनों मलारी से नीती गांव के […]

रिपोर्ट – वैष्णवी भट्ट  

मलबे से भरा ट्रक गुजरने के चलते बैली ब्रिज टूट गया इस ब्रिज के टूटने से चीन सीमा क्षेत्र में सेना और सीमावर्ती 6 गांव के ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है।

यह हादसा रविवार को शाम छह बजे हुआ।जोशीमठ मलारी हाईवे पर इन दिनों मलारी से नीती गांव के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है ।

रविवार शाम मलबे से भरा एक ट्रक मलारी से ढाई किलोमीटर आगे आईटीबीपी कैंप के पास धौली गंगा पे बने बैली ब्रिज से गुजर रहा था,तभी अचानक ब्रिज टूटने के कारण ट्रक सीधा नदी मे जा गिरा, इसी दौरान चालक ने नदी मे कूद कर अपनी जान बचाई ।

इस ब्रिज के टूटने से बड़ा नुकसान यह हुआ है कि चीन सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के साथ साथ मेहरगांव, कैलाशपुर, फरकिया, बांपा, गमशाली और नीती गांव मे रहने वाले ग्रामीणों की आवाजाही भी ठप हो गई है ।

हालांकि एक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है और साथ ही हादसे की जांच के निर्देश भी दिए जा चुके हैं ब्रिज की मरम्मत का कार्य भी आज से शुरू हो जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

बिग ब्रेकिंग: कर्णप्रयाग विवाद मामले में निहंग सिखों को मिली जमानत

चमोली/गोपेश्वर: उत्तराखंड के चर्चित कर्णप्रयाग निहंग मारपीट प्रकरण में चारों निहंग सिखों को बड़ी राहत मिली है। गोपेश्वर जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र...

Related Posts