बड़ी खबर: uksssc पेपर लीक मामले में हुई 45 की गिरफ्तारी । चार अभ्यर्थियों को बेचा था पेपर

Uksssc भर्ती घोटाले में  एसटीएफ ने कानपुर से 45वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चार अभ्यर्थियों को आठ से 10 लाख रुपये में पेपर बेचे हैं। पेपर लीक मामले में राहुल उर्फ कृष्णा सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी, रावतपुर, कानपुर फरार चल रहा था। जिसके बारे में हाल ही में सूचना मिली थी […]

Uksssc भर्ती घोटाले में  एसटीएफ ने कानपुर से 45वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चार अभ्यर्थियों को आठ से 10 लाख रुपये में पेपर बेचे हैं।

पेपर लीक मामले में राहुल उर्फ कृष्णा सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी, रावतपुर, कानपुर फरार चल रहा था। जिसके बारे में हाल ही में सूचना मिली थी कि वो कानपुर में है। जिसके बाद एसटीएफ की टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कानपुर भेजा गया। मंगलवार सुबह एसटीएफ की टीम ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

UKSSSC एसटीएफ ने 45 वीं गिरफ्तारी की है। जबकि अन्य भर्तियों में भी 12 गिरफ्तारियां हुई हैं यानी कुल मिलाकर 57 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें वन दरोगा भर्ती घोटाले में पांच, सचिवालय भर्ती में एक और वीपीडीओ भर्ती घोटाले में छह गिरफ्तारियां हुईं हैं।

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts