वीडियो: तूफानी मौसम में नैनीझील में पलटी याट। लोगों ने तैरकर बमुश्किल बचाई जान

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में तूफानी मौसम के कारण नैनीझील में चल रही एक याट पलट गई। उसमें सवार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाव, हालांकि उनकी रक्षा के लिए तत्काल एक अन्य याट व बोट वहां पहुंच गई।  मौसम विभाग ने ऊत्तराखण्ड में हल्की बर्फबारी और बरसात की फोरकास्ट की थी। रविवार […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में तूफानी मौसम के कारण नैनीझील में चल रही एक याट पलट गई। उसमें सवार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाव, हालांकि उनकी रक्षा के लिए तत्काल एक अन्य याट व बोट वहां पहुंच गई। 

मौसम विभाग ने ऊत्तराखण्ड में हल्की बर्फबारी और बरसात की फोरकास्ट की थी। रविवार तक नैनीताल में मौसम बहुत अच्छा था। अचानक सोमवार सवेरे बादलों ने आसमान की आजादी हर ली। 

देखते ही देखते दोपहर एक बजे शहर में कोहरा छा गया।कोहरे के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने लगी। अचानक शुरू हुई तेज बरसात और हवा से नैनीझील में चल रही नाव और याट असहज हो गई। इनमें से हवा के रुख के विपरीत आई एक याट पलट गई, जिसे वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

याट में सवार लोगों के लिए तत्काल दूसरी याट पहुंची और उन्हें सुरक्षित निकालकर स्टैंड में पहुंचाया। बाद में याट भी झील के किनारे लाकर उसे सुधार लिया गया। 

बादलों और कोहरे ने शहर को अपने कब्जे में ऐसे कर लिया जैसे भरी दोपहर में रात हो गई हो। वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों के हैडलाइट जला लिए। मौसम के रुख को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें दोपहर से ही बंद कर दी।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts