बड़ी खबर: अब ऑनलाइन होगा आयुर्वेद डॉक्टरों का पंजीकरण, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर पंजीकरण करने पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया हैं। अब नए बीएएमएस डॉक्टर, आयुष नर्सिंग, पंचकर्म सहायक, फार्मासिस्ट के पंजीकरण और नवीनीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इससे फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पंजीकरण करने पर […]

भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर पंजीकरण करने पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया हैं।

अब नए बीएएमएस डॉक्टर, आयुष नर्सिंग, पंचकर्म सहायक, फार्मासिस्ट के पंजीकरण और नवीनीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इससे फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पंजीकरण करने पर रोक लग जाएगी।

पहली बार भारतीय चिकित्सा परिषद ने डिजिटल के माध्यम से काम करना शुरू कर दिया है। रजिस्ट्रेशन पोर्टल से परिषद के कामकाज में पारदर्शिता आएगी।

अभी तक परिषद में पंजीकरण की प्रक्रिया ऑफलाइन की जाती थी। फर्जी दस्तावेज पर डॉक्टर के पंजीकरण का मामला सामने   आने पर परिषद ने रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार किया है। 

परिषद को नए पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर आवेदन मिलने शुरू गए हैं।

Also Read This

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की रिकवरी पर लगा ब्रेक। फिर आई गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, 29 जून 2026। पिछले दो कारोबारी सत्रों से लगातार रिकवरी दिखा रहे सोना और चांदी के दामों पर सोमवार को ब्रेक लग...

बिग ब्रेकिंग: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई

काशीपुर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Establishment) की टीम ने सोमवार को...

Related Posts