कर्नल कोठियाल ने कैंसर से जूझ रही बबीता राणा को दिया नया जीवन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पुनर्निर्माण के हीरो और निम के प्रिन्सिपल ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए एक महिला को नया जीवन दिया है। रुद्रप्रयाग के अगसत्यमुनि ग्राम थपोनी तालजामा निवासी 28 वर्षीय श्रीमती बबीता देवी, पत्नी श्री प्रेम सिंह नेगी पेट के कैंसर से जूझ रही थी। डॉक्टर ने उसके परिजनों से ऑपरेशन […]

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पुनर्निर्माण के हीरो और निम के प्रिन्सिपल ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए एक महिला को नया जीवन दिया है। रुद्रप्रयाग के अगसत्यमुनि ग्राम थपोनी तालजामा निवासी 28 वर्षीय श्रीमती बबीता देवी, पत्नी श्री प्रेम सिंह नेगी पेट के कैंसर से जूझ रही थी।

डॉक्टर ने उसके परिजनों से ऑपरेशन की बात कही, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने कारण परिजन ऑपरेशन कराने में सक्षम नहीं थे। पीड़ित महिला ना तो बिस्तर पर लेट पाती थी और ना ही कुर्सी में बैठ पाती थी। बबीता के बच्चे भी छोटे थे और उनका भी वह अच्छे से ख्याल नहीं रख पा रही थी।

फिर एक दिन यूथ फाउंडेशन टीम के कुछ सदस्य बबीता के गाँव गए और उनकी स्थिति जानी। बबीता को अपने बच्चों की चिंता सता रही थी। बबीता को यूथ फाउंडेशन की टीम ने दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर ओ. पी. पठानिया ने बबीता का सफल ऑपरेशन किया। बबीता की हालत में अब तेज़ी से सुधार हो रहा है। बबीता का कहना है कि कर्नल अजय कोठियाल सर उसकी मदद के लिए आगे नहीं आते तो शायद ही उनका ऑपरेशन हो पाता। मेरा परिवार बहुत ग़रीब है और ऐसे हालात में कर्नल सर ने हमारी मदद कर बहुत बड़ा उपकार किया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts