पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग-नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल ने भाजपा से ठोकी दावेदारी “बोले जनता का अशीर्वाद मिला तो करूगाँ नगर में चहुंमुखी विकास।

March 2, 2024
in उत्तराखंड
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

 

मुकेश कुमार- लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के दावेदारो की संख्या निरंतर बढ़ रही है, चुनाव की तारीख अभी सुनिश्चित नहीं हो पायी है।लेकिन इतना जरुर है चुनाव नजदीक है नगर के गली, मोहल्लों में चुनावी चर्चाएं तेज होती जा रही है चारों तरफ दावेदारों के बैनर पोस्टर लगे दिखाई दे रहे है।
इधर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी नेता जगदीश अग्रवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा से दावेदारी करते हुए कहा कि चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 30 बर्षो से अधिक समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव अभी काफी दूर है लेकिन जनता में उनका जन संपर्क अभियान जारी है तथा लोगों के दुख-सुख को लेकर घर-घर जा रहे है, लोगों का अपार जन समर्थन उन्हें मिल रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव लड़ने का अवसर दिया तो यह सीट जीतकर भाजपा के झोली में डालने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार मे विकास के सारे रिकार्ड टूट चुके है विधानसभा क्षेत्र में विकास चारों तरफ दिख रहा है।
उन्होंन कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को मूल आधार मानकर आगे बढ रही है।
उन्होंने कहा कि नगर की जनता इस बार निकाय चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करके जीतायेगी और सेवाओं का अवसर देगी।

जब हमारे द्वारा उनसे पूछा गया क्या भाजपा से आपको टिकट मिलेगा तो उन्होंन कहा कि पूर्ण रुप से आश्वस्त होकर चुनाव मैदान मे भाजपा के नीतिओ का प्रचार कर रहे है,आगे ईश्वर जाने। वही 72 बर्षीय जगदीश अग्रवाल भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता साथ-साथ व्यापारी नेता भी है और शिक्षित भी है तथा शहर में उनका काफी अच्छा प्रभाव है।मानव सेवा एवं पशु सेवा उनकी पहचान है।
विगत विधासभा चुनाव 2022 मे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के पद पर रहते भाजपा प्रत्याशी डा. मोहन सिंह बिष्ट को चुनाव जिताने मे जगदीश अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वही जगदीश अग्रवाल की आम जनमानस मे जन सेवा एवं समाजिक कार्यो के माध्यम से नगर में अच्छी खासी लोकप्रियता है जिस कारण वह भाजपा के जिताऊ उम्मीदवार साबित हो सकतें है।

 

*मानव सेवा एवं पशु सेवा करना सबसे बड़ा धर्म- जगदीश अग्रवाल*

72 बर्षीय जगदीश अग्रवाल का जज्बा किसी 21 बर्षीय युवा की तरह ही है प्रतिदिन सुबह उठकर गरीब,असहाय लोगों की मदद करना उनका काम है। तथा कबूतर, बंदर और गायों को चारा खिलाना उनकी रोज की आदत है। साथ ही नगर में घूम रहे विक्षिप्त लोगों को भोजन देना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जिसके चलते श्री अग्रवाल जनता के दिलों बसे हुए हैं। हर कोई उन्हें गरीबों के मसीहा के रूप में जानता है। श्री अग्रवाल भी कहते हैं कि मानव सेवा और पशु सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है उन्होंने कहा कि प्रतिदिन उनके द्वारा गरीबों की सेवा की जाती है उन्होंने कहा कि अगर कोई भी उनके पास आता है तो वह खाली नही जाता है कुछ ना कुछ लेकर जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवा आगे भी इसी, तरह चलती रहेगी।

 

*नगर में करूँगा चहुंमुखी विकास- जगदीश अग्रवाल*
इधर जगदीश अग्रवाल ने कहा कि पिछले 30 बर्षो में नगर जो विकास हुआ वह ऊंट के मुहं में जीरा है नगर में विकास में जो गुणवत्ता होनी चाही थी वह ठीक से नहीं दिखी। जन बुनियादी समस्याओं से नित्य लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय में जनता ने उन्हें अशीर्वाद दिया तो लालकुआँ एक आर्दश नगर पंचायत की सूचि में शामिल होगा।
उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर में पार्किंग व्यवस्था की होगी उसके बाद मिनी बस स्टैंड तथा बच्चों के लिए खेल मैदान, शोपिंग मॉल बनने की होगी इसके अलावा नगर में साफ सफाई में कोई कसर नही छोड़ेंगे। जिसके चलते शहर को गंभीर बिमारियों से दूर रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर का विकास जनता को साथ लेकर किया जाएगा हर वार्ड में जनता दरबार लगेगा जो काम जनता चाहेगी वह काम होंगे।

 

*सामान्य सीट होने पर लडूंगा चुनाव-जगदीश अग्रवाल*

इधर जगदीश अग्रवाल कहते हैं कि अगर सीट सामान्य होगी तो वह भाजपा के प्रबल दावेदार होगें। उन्होंने कहा कि पिछले लम्बे समय से भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम किया है जिसके चलते पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बनायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए वें तन मन और धन से लड़ेंगे और जीतेगें भी और बड़े अन्तराल से विजयी होंगे।


Previous Post

नैनीताल के बगड़ में खेत से एम.ए.की छात्रा को हिंसक वन्यजीव के उठा ले जाने की सूचना।कपड़े मिले, ग्रामीण और फारेस्ट टीम तलाश में जुटी।

Next Post

HighCourt - उपभोगता फोरम के अध्यक्ष और सदस्य चयन में UKSSSC 4 अप्रैल तक जवाब दे।न्यायालय ने रिक्त पदों पर स्वतः संज्ञान लिया था।

Next Post

HighCourt - उपभोगता फोरम के अध्यक्ष और सदस्य चयन में UKSSSC 4 अप्रैल तक जवाब दे।न्यायालय ने रिक्त पदों पर स्वतः संज्ञान लिया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश। गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 4 अब भी फरार
  • शानदार पहल: सौड़-सांकरी गांव में पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ ‘पर्यावरण जन जागृति अभियान’। 10,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य
  • शहीद हवलदार रामचंद्र सिंह की प्रतिमा का एनएसजी अधिकारियों की उपस्थिति में अनावरण। गांव ने दी वीर सपूत को श्रद्धांजलि
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीशों ने किया वृक्षारोपण
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!