पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे। राख में तब्दील हुए आशियानों और जीवनभर की जमा पूंजी गंवा चुके ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में […]

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी 
मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे। राख में तब्दील हुए आशियानों और जीवनभर की जमा पूंजी गंवा चुके ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने अग्निकांड प्रभावित आवासीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद किया। उन्होंने घोषणा की कि अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक पात्र परिवार को मकान दोबारा बनाने के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही प्रभावित परिवारों को छह माह का राशन उपलब्ध कराने तथा जरूरत के अनुसार उनके लिए किराये के आवास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल तत्काल राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को दोबारा सामान्य जीवन में लौटाना और अपने पैरों पर खड़ा करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार की वास्तविक जरूरत का आकलन कर उसी के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराई जाए। राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं पर भी कार्रवाई के निर्देश

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पेयजल, सड़क, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न मूलभूत समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इन समस्याओं का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित परिवारों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने तथा विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की आवश्यकताओं का ध्यान रखने को कहा।

विधायक ने सौंपा ज्ञापन, रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगें

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पवाणी अग्निकांड प्रभावितों के पुनर्वास सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता, मोरी क्षेत्र के गांवों में जल भंडारण टैंकों की व्यवस्था, प्रभावित किसानों के ऋण माफ करने, पवाणी और ओसला के बीच हेलीपैड, गंगाड़ से सीमा-ओसला तक मोटर मार्ग तथा मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग उठाई।

विधायक ने पवाणी गांव को गोद लेकर उसके पुनर्वास और समग्र विकास के लिए विशेष योजना बनाने का भी अनुरोध किया।

प्रशासन राहत और पुनर्वास में जुटा

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नेतृत्व में जिला प्रशासन प्रभावित गांव में राहत एवं पुनर्वास कार्यों में जुटा है। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, रहने, राशन और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से राहत और पुनर्वास कार्यों को गति देने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री का प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचना जहां प्रशासनिक संवेदनशीलता का संदेश है, वहीं अब असली चुनौती घोषित सहायता को समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतारने और राख हुए आशियानों को फिर से बसाने की है।

Also Read This

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

ब्रेकिंग: प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम को सौंपी ऊर्जा निगमों की कमान, बीके गांगटे बने PCCF

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक और वन विभाग में दो अहम फैसले किए हैं। शासन ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से ऊर्जा निगमों के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts