खुशखबरी : महाराज के ड्रीम प्रोजेक्ट सतपुली झील निर्माण को मिली शासन से वित्तीय स्वीकृति,रोजगार की जगी उम्मीद

अनुज नेगी पौड़ी : आख़िरकार स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का एक ड्रीम प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने जा रहा है । नेशनल बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट “नाबार्ड” ने जनपद पौड़ी के सतपुली नयार (पूर्वी) पर एक झील के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस झील निर्माण में 56 […]

अनुज नेगी

पौड़ी : आख़िरकार स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का एक ड्रीम प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने जा रहा है । नेशनल बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट “नाबार्ड” ने जनपद पौड़ी के सतपुली नयार (पूर्वी) पर एक झील के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस झील निर्माण में 56 करोड़ 34 लाख 97 हजार खर्च होंगे।

इस झील के निर्माण से लैंसडाउन आने वाले सैलानियों को एक नई एक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा साथ ही देवप्रयाग से सैलानी सतपुली का रुख करने को भी प्रेरित होंगे।

वही सतपुली लैंसडाउन से 30 किमी व देवप्रयाग से 40 किमी की दूरी पर है, ऐसे में पर्यटक आसानी से सतपुली आकर झील में नौकायन व वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

बता दें कि वर्ष 2017 में सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल क्षेत्र के सतपुली में झील निर्माण का प्रस्ताव रखा था। ताकि इस झील में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज शुरू हो। इससे लैंसडाउन और देवप्रयाग क्षेत्र में आने वाले सैलानियों का फुटफॉल सतपुली व नयार घाटी की तरफ बढ़ेगा।

वही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि झील निर्माण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल था।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts