गुड न्यूज :58 घंटे बाद खुला बदरीनाथ नेशनल हाईवे, लैंडस्लाइड से बंद था 200 श्रद्धालुओं को पैदल पार कराया रास्ता।

उत्तराखंड के जोशीमठ से राहत भरी खबर आ रही है यहां चुंगी धार के समीप 9 जुलाई से बाधित बदरीनाथ हाईवे पर बीआरओ द्वारा पैदल आवाजाही सुचारू कर दी है इसके बाद जोशीमठ में 9 जुलाई से फंसे तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली है हालांकि अभी देर रात की बारिश के कारण लंगसी, […]

उत्तराखंड के जोशीमठ से राहत भरी खबर आ रही है यहां चुंगी धार के समीप 9 जुलाई से बाधित बदरीनाथ हाईवे पर बीआरओ द्वारा पैदल आवाजाही सुचारू कर दी है इसके बाद जोशीमठ में 9 जुलाई से फंसे तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली है हालांकि अभी देर रात की बारिश के कारण लंगसी, भनेरपानी, पागलनाला और पीपलकोटी में अभी भी सड़क बंद है।

जोशीमठ में बदरीनाथ एनएच पर पैदल आवाजाही शुरू: बीआरओ के जांबाज तकनीशियनों और अधिकारियों के 58 घंटे से अधिक के नॉन स्टॉप सड़क खोलने के कार्य के प्रयास के बाद ही आज गुरुवार सुबह जोशीमठ के समीप चुंगी धार बदरीनाथ हाईवे पर पैदल आवाजाही सुचारू हो पाई है आज सुबह 200 से अधिक श्रद्धालु पैदल दूसरे छोर पर सकुशल पहुंच गए हैं वहीं वाहनों की आवाजाही भी आज दोपहर तक सुचारू होने की संभावना है यात्रियों की सुरक्षा के लिए पंक्तिबद्ध तरीके से इस स्लाइड जोन से यात्रियों को पुलिस प्रशासन ओर एसडीआरएफ की निगरानी में दूसरे छोर तक आर पार कराया जा रहा है वहीं तीर्थ यात्रियों ने बीआरओ के सड़क खोलने के इस अथक प्रयास को और प्रशासन के सहयोग की भी तारीफ की है

बदरीनाथ नेशनल हाईवे इन जगहों पर है बंद: जोशीमठ में तो थोड़ी राहत मिल गई है, लेकिन बदरीनाथ ऋषिकेश नेशनल हाईवे अभी भी कई स्थानों पर लैंडस्लाइड के कारण आए मलबे के कारण बंद पड़ा है देर रात हुई बारिश ने इस मुसीबत को और बढ़ा दिया है चमोली जिले में बदरीनाथ नेशनल हाईवे लंगसी,

भनेरपानी, पागलनाला और पीपलकोटी में बंद है

9 जुलाई को दो बार ढहा था पहाड़: गौरतलब है कि 9 जुलाई को जोशीमठ में चुंगी धार के पास एक ही दिन में दो बार लैंडस्लाइड हुआ था ये लैंडस्लाइड एक ही स्थान पर हुआ था पहले सुबह चुंगी धार पर पहाड़ का हिस्सा गिरा था जैसे ही बीआरओ ने सड़क को कड़ी मशक्कत के बाद खोला और उस पर आवाजाही शुरू हुई, तभी फिर शाम को और भी भयानक लैंडस्लाइड हो गया इस लैंडस्लाइड ने बदरीनाथ नेशनल हाईवे को भी नुकसान पहुंचाया तभी से सैकड़ों तीर्थयात्री यात्रा मार्ग के दोनों ओर फंसे हुए थे

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts