रुद्रपुर : एनएच 74 किनारे अतिक्रमण कर वर्षो से रह रहे 46 मकानों पर आज प्रशासन का चला बुलडोजर।

  रूद्रपुर- सात जेसीबी और एक पोकलैंड की मदद से मकानों को ध्वस्त किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र को भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। दो दिन पूर्व भगवानपुर में एनएच 74 सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को स्थानीय लोगो और विधायक के विरोध का सामना करने के बाद आज प्रशासन […]

 

रूद्रपुर- सात जेसीबी और एक पोकलैंड की मदद से मकानों को ध्वस्त किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र को भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। दो दिन पूर्व भगवानपुर में एनएच 74 सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को स्थानीय लोगो और विधायक के विरोध का सामना करने के बाद आज प्रशासन दल बल के साथ भगवानपुर पहुंचा।

जिसके बाद एक के बाद एक 46 पक्के मकानों को टीम ने जमीदोष कर दिया।इस दौरान भगवानपुर को छावनी में तब्दील किया हुआ था। दरअसल हाईकोर्ट ने एक आदेश पर एनएच 74 किनारे अवैध रूप से वर्षो से रह रहे 46 परिवारों को हटाने के निर्देश दिए गए थे।

11 जुलाई को प्रशासन,पुलिस टीम, एनएच की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी जिसके बाद भारी विरोध के बीच टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। इस बीच पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगो के बीच तीखी नोकझोक भी हुई थी। जिसके बाद आज पूरी तैयारियों के बाद प्रशासन, एनएच, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची।

इस दौरान जनपद की तमाम पुलिस फोर्स को भगवानपुर में तैनात किया था। जिसके बाद 7 जेसीबी और एक पुकलेंड के माध्यम से 46 भवनों को ध्वस्त किया गया। इससे पूर्व स्थानीय लोगो ने अपने घरों का सामान शिफ्ट कर दिया था।एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आज जिला प्रशान ने भगवानपुर एनएच 74 के किनारे से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। 46 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश कोर्ट से प्राप्त हुए थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंजमा किए है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : खुल गयी कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली की पोल । देर रात डीएम के छापे से मचा हड़कंप 

देहरादून 01 जुलाई, 2026जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस...

Gold Silver Price: सोना ₹1,800 और चांदी में ₹1,600 का उछाल । निवेशकों के लिए जरुरी सलाह

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026। पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों...

Related Posts