दर्दनाक हादसा: चौरीखाल मलुंड-पैठाणी मार्ग पर गिरी ऑल्टो कार। चालक की मौके पर मौत, आठ घायल

रिपोर्ट: जयप्रकाश, पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी गढ़वाल जिले के चौरीखाल मलुंड-पैठाणी मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों की एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक धर्मेंद्र चौधरी (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार में कुल 9 लोग सवार थे। इसमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे। सभी घायल लोग ग्राम नलाई में एक शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर संयुक्त अस्पताल रेफर किया गया।

घायलों में सरिता देवी (40), सोनाक्षी (16), सोमिया (9), आरती देवी, आरुषि, पाहू और सुनंदा शामिल हैं। इन सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र श्रीनगर गढ़वाल भेजा गया है।

हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सड़क की खराब हालत और कार का संतुलन बिगड़ना संभावित कारण माने जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts