दर्दनाक हादसा: चौरीखाल मलुंड-पैठाणी मार्ग पर गिरी ऑल्टो कार। चालक की मौके पर मौत, आठ घायल

रिपोर्ट: जयप्रकाश, पौड़ी गढ़वालपौड़ी गढ़वाल जिले के चौरीखाल मलुंड-पैठाणी मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों की एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक धर्मेंद्र चौधरी (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो […]

रिपोर्ट: जयप्रकाश, पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी गढ़वाल जिले के चौरीखाल मलुंड-पैठाणी मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों की एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक धर्मेंद्र चौधरी (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार में कुल 9 लोग सवार थे। इसमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे। सभी घायल लोग ग्राम नलाई में एक शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर संयुक्त अस्पताल रेफर किया गया।

घायलों में सरिता देवी (40), सोनाक्षी (16), सोमिया (9), आरती देवी, आरुषि, पाहू और सुनंदा शामिल हैं। इन सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र श्रीनगर गढ़वाल भेजा गया है।

हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सड़क की खराब हालत और कार का संतुलन बिगड़ना संभावित कारण माने जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read This

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

Related Posts