ठगी: IFS महिला अफसर से साइबर ठगों ने उड़ाए 98 हजार ..

साइबर ठगों ने इस बार भारतीय वन सेवा (IFS) की महिला अधिकारी को निशाना बना लिया। ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 98 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। मामला तब सामने आया जब अधिकारी के मोबाइल ऐप में अचानक बड़ी राशि खर्च होने का मैसेज आया। पीड़िता को एक कथित बैंक कस्टमर केयर […]

साइबर ठगों ने इस बार भारतीय वन सेवा (IFS) की महिला अधिकारी को निशाना बना लिया। ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 98 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। मामला तब सामने आया जब अधिकारी के मोबाइल ऐप में अचानक बड़ी राशि खर्च होने का मैसेज आया।

पीड़िता को एक कथित बैंक कस्टमर केयर अधिकारी ने कॉल कर बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड पर सर्विस चार्ज लगेगा, जो लिमिट मैनेजमेंट के बाद हट जाएगा। विश्वास दिलाने के लिए कॉलर ने कहा कि वह OTP या PIN नहीं मांगेगा। इसी भरोसे में अधिकारी ने ऐप सेटिंग्स में बदलाव कर दिए।

इसके बाद उनके मोबाइल पर 98 हजार रुपये खर्च होने का मैसेज आया। जब अधिकारी ने दोबारा कॉल किया तो ठग ने कहा कि यह सिर्फ लिमिट अपडेट है, असली ट्रांजैक्शन नहीं है। अधिकारी को विश्वास हो गया और उन्होंने कॉल काट दी। बाद में बैंक से लगातार कॉल आने पर उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज की गई, जहां प्रारंभिक जांच के बाद कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts