योजनाओं का जनता तक पहुँचे, DG तिवारी ने DIOs की कस दी लगाम

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आज सूचना निदेशालय में प्रदेशभर के जिला सूचना अधिकारियों (DIOs) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी हर व्यक्ति तक प्रभावी, सटीक और समयबद्ध तरीके से पहुँचे। इसके लिए सभी DIOs को पेशेवर संचार रणनीति अपनाने और […]

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आज सूचना निदेशालय में प्रदेशभर के जिला सूचना अधिकारियों (DIOs) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी हर व्यक्ति तक प्रभावी, सटीक और समयबद्ध तरीके से पहुँचे। इसके लिए सभी DIOs को पेशेवर संचार रणनीति अपनाने और अपने काम में दक्षता लाने पर जोर दिया गया।
महानिदेशक तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार है, और इस दिशा में जिला सूचना कार्यालयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने मीडिया से बेहतर समन्वय, पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान और Success Stories तथा रोचक लेखों के नियमित प्रकाशन के निर्देश भी दिए।


उन्होंने सोशल मीडिया को सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि सरकारी कार्यक्रमों और उपलब्धियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अधिक मजबूती से प्रसारित किया जाए। तिवारी ने यह भी निर्देशित किया कि सभी सरकारी आयोजनों और जनहितकारी गतिविधियों की समयबद्ध कवरेज हर जिले में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो। साथ ही आपदा सहित महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज के लिए SOP तैयार करने को भी कहा।
बैठक में उन्होंने बताया कि संचार के बदलते स्वरूप को देखते हुए विभाग को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। विभागीय पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है और रिक्त पदों को भरने के लिए अधियाचन प्रेषित किया जा चुका है।

महानिदेशक ने जिला सूचना कार्यालयों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आश्वस्त किया कि शासकीय कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कार्यालय भवनों के निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में संयुक्त निदेशक के. एस. चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक रवि बिजारनिया, मनोज श्रीवास्तव सहित विभिन्न जिलों के DIO मौजूद रहे।

Also Read This

GST विभाग का बड़ा एक्शन: 7 फार्मा कंपनियों पर छापा, ₹3.08 करोड़ सरकारी खजाने में जमा

Haridwar News: उत्तराखंड में कर चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के कथित दुरुपयोग के मामलों में राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार, 22 अक्टूबर को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 26...

Related Posts