Ad
Ad

हादसा : गौरीकुंड के समीप हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी बोलेरो। 15 यात्री थे सवार,एक लापता

गौरीकुंड के समय एक बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। बोलोरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इसके बाद मौके पर पहुंची टीमों ने वाहन में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। 14 व्यक्तियों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन एक 68 वर्ष यात्री की खोजबीन अभी जारी है।

आज सुबह लगभग 10ः00 बजे के आस-पास सूचना मिली कि एक बोलेरो वाहन (UK09TA0266) जो कि गौरीकुण्ड के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। इस सूचना पर मौके पर चौकी गौरीकुण्ड, कोतवाली सोनप्रयाग का पुलिस बल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ व प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य किया गया।  

निकाले गये व्यक्तियों का विवरणः-

  1. पिंकी निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)
  2. आर्यन निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 1 वर्ष)
  3. महेश निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष) 
  4. सरिता निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 25 वर्ष)
  5. विदिशा निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 22 वर्ष)
  6. पी. भोमि निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 29 वर्ष)
  7. मंजू दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष) 
  8. दीप पवन निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 15 वर्ष)
  9. सोमिस्ता दास  निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)
  10. सैमोली निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)
  11. मॉलोनिका दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष) 
  12. सोनिमा दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष) 
  13. राजेश निवासी दिल्ली (उम्र 50 वर्ष) 
  14. देवासीस दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 47 वर्ष)

हादसे में घायल हुए लोगों को  सोनप्रयाग स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

पश्चिम बंगाल से सम्बन्धित यात्रियों द्वारा बताये गये विवरण के अनुसार 01 व्यक्ति सुनील दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष) भी उनके साथ वाहन में सवार थे। जिनकी ढूंढ खोज जारी है।

- Advertisment -

Related Posts

error: Content is protected !!