ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने मंगलवार, 18 अगस्त को आरोपी अधिकारी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला हरिद्वार जिले के […]

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।

सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने मंगलवार, 18 अगस्त को आरोपी अधिकारी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामला हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

18 अगस्त को सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए हरिओम यादव पुत्र स्व. लाल सिंह, निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, हाल सहायक कृषि अधिकारी, विकासखंड खानपुर, जिला हरिद्वार को शिकायतकर्ता से ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

कृषि सब्सिडी की फाइल के बदले मांगी थी रिश्वत

शिकायत के अनुसार, कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सरकारी सब्सिडी से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के लिए आरोपी अधिकारी द्वारा ₹10 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान को दी, जिसके बाद पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Also Read This

सुगंधित पौधों से बनेंगे बाजार योग्य उत्पाद! डॉल्फिन संस्थान में खास ट्रेनिंग

Dehradun News: डॉल्फिन (पी.जी.) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, देहरादून के फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री एवं केमिस्ट्री विभाग की ओर से “Essential Oils: From Plant...

हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश, इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

Dehradun News: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts